
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में शुक्रवार को भीषण हादसा हो गया। जहां एक यात्री कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हैं। बताया गया कि सभी कार सवार देहरादून से खटीमा जा रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे पर ढिल्लन ढाबे के पास हुई। जहां शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। घटना के दौरान कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल बताए गए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका की पहचान खटीमा निवासी कमला देवी (69) पत्नी खेमानंद के रूप में हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
TagsUttarakhandयात्रियोंकारदुर्घटनाग्रस्तचीख-पुकारUttarakhandpassengerscarcrashesscreams and cries जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





