
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हुई है। बताया गया कि ढुइंक गांव निवासी युवक डामटा जा रहे थे। इसी बीच उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के रिखाऊं खड्ड के पास हुई है। जहां कार संख्या UK 07 HA 3697 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में कार गहरी खाई में नीचे यमुना नदी में जा गिरी। घटना इतनी भयानक थी कि कार में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। शवों को खाई से बाहर निकाला गया।
घटना में मृतकों की पहचान तुषार खत्री और अजय निवासी ढुइंक गांव के रूप में हुई है। दोनों युवक कार से ढुइंक गांव से डामटा जा रहे थे। यमुनोत्री हाईवे पर पहुंचते ही उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया है। इसी के साथ ही पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
TagsUttarakhandखाईकारदोमौतUttarakhandditchcartwodeaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





