
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के रुड़की में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार नदी में गिरी है। हादसे में दो युवकों की जान चली गई है। दोनों युवक हरिद्वार से लौट रहे थे। बताया गया कि घने कोहरे और तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद दोनों युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मोहम्मदपुर झाल के पास हुई है। जहां शनिवार को एक कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में दो युवक सवार थे। दोनों की मौके पर मौत हुई है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर शवों को बाहर निकाला। मृतकों की पहचान सौरभ शर्मा (25) और आयुष शर्मा उर्फ पुनीत (25) निवासी ग्राम कुराली थाना जोनी, जिला मेरठ, उ प्र के रूप में हुई है।
दोनों कार सवार युवक मेरठ से हरिद्वार आए थे। यहां से वापिस लौट रहे थे। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हुई है। पुलिस ने बताया कि आयुष अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी एक बहन है। वहीं, सौरभ शर्मा दो भाई हैं। दोनों दोस्तों की मौत से गांव में मातम छाया है।
TagsUttarakhandनदीकारदो मौतUttarakhandrivercartwo deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





