
x
Uttarakhand: उत्तराखंड में चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो महिलाओं समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि देवाल-सुयालकोट मोटर मार्ग पर मोपाटा गांव के पास शाम को हुई इस दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल भी हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए देवाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त कार में पांच व्यक्ति सवार थे जो मोपाटा गांव में एक विवाह समारोह में हिस्सा लेकर अपने गांव चौड़ लौट रहे थे । कार के अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया।
हादसे में तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान मोहिनी देवी (42), बसंती देवी (35) और भजन सिंह (62) के रूप में हुई है। घायलों में कोटेड़ा की ज्योति (23) तथा चौड़ निवासी खिलाफ सिंह (65) शामिल हैं। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
TagsUttarakhandखाईकार3मौत Uttarakhandravinecar3 dead जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





