
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक कार गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में जेई समेत 2 लोगों की मौत की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा चमोली जिले के ज्योतिर्मठ थाना क्षेत्र में हुआ है। जहां नीति घाटी में झेलम के पास कार खाई में गिर गई है। हादसे के दौरान कार में दो लोग सवार थे। घटना में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
घटना में मृतक जेई की पहचान अंकुश चौहान उर्फ सागर चौहान (32) पुत्र कुशाल सिंह चौहान निवासी ग्राम डुगरा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह वर्तमान में टिम्मरसैंण में जेई सिविल के पद पर कार्यरत था। वहीं उनके साथी प्रदीप नेगी (33) पुत्र बच्चन सिंह निवासी न्यू रविग्राम ज्योतिर्मठ की भी मौत हो गई है। इस घटना से परिजनों में शोक की लहर है।
Next Story





