उत्तराखंड

Uttarakhand : कार चालक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, मची चीख-पुकार

Sarita
4 Aug 2025 12:39 PM IST
Uttarakhand :  कार चालक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, मची चीख-पुकार
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक भीषण हादसा हुआ है। जहां एक स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया गया कि सीएमओ नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे। इसी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना जिले के तिलनी स्थित मोनाल होटल के पास हुई है। जहां शनिवार को नशे की हालत में कार चला रहे सीएमओ ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बताया गया कि हादसे के दौरान बाइक पर दो युवक सवार थे। कार की चपेट में आने से एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि स्कॉर्पियो कार चालक चमोली जिले के प्रभारी सीएमओ हसन शाह नशे की हालत में गाड़ी चला रहे थे। बताया गया कि जिला अस्पताल में मेडिकल कराने पर प्रभारी सीएमओ शाह के नशे में होने की भी पुष्टि हुई है। कोतवाली रुद्रप्रयाग में स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Next Story