
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। घटना में 39 वर्षीय कर्मचारी की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया। बताया गया कि स्कूटर सवार युवक ड्यूटी से घर लौट रहा था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बहादराबाद में भेल तिराहे के पास हुई है। जहां तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार कंपनी के कर्मचारी को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार रात की बताई गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान दीपक गोस्वामी (39) निवासी बिल बाली बोंथ सोमेश्वर अल्मोड़ा के रूप में हुई है। एक कंपनी में ड्यूटी करने के बाद स्कूटर पर घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
TagsUttarakhandकारस्कूटरकर्मचारीमौत Uttarakhandcarscooteremployeedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





