
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब घर में काम करने वाली महिला ने अंदर देखा और चीख निकली। बताया गया कि व्यापारी अजय भटेजा का शव कमरे में पड़ा था। साथ ही उनकी नाक से खून बह रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना देहरादून के जाखन के कृष्णानगर में हुई। यहां 54 वर्षीय व्यापारी अजय भटेजा उर्फ राजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि व्यापारी घर में अकेले रहते थे। उन्होंने घर पर काम करने के लिए नौकरानी रखी थी। सोमवार सुबह जब महिला काम पर आई तो घर के अंदर अजय भटेजा का शव मिला। जिसे देखकर वह घबरा गई और मृतक की बहन को फोन किया। मौके पर पहुंची बहन ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि व्यापारी का शव घर में फर्श पर पड़ा मिला। साथ ही कमरे में पंखे पर फंदा लटका हुआ था। लेकिन मृतक के गले पर कोई निशान नहीं थे। नाक से खून बहने के कारण आसपास काफी खून जमा था।ऐसे में अजय भटेजा की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसमें मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। ऐसे में मामला और पेचीदा हो गया है। फिलहाल विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। वहीं परिजनों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इसके अलावा पुलिस संबंधित मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
TagsUttarakhandकारोबारीमौतचीख पुकारी Uttarakhandbusinessmandeathcries and screamsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





