उत्तराखंड

Uttarakhand: अनिमठ के पास बस पलटी, 11 तीर्थयात्री घायल

Sarita
13 Jun 2025 7:11 AM IST
Uttarakhand: अनिमठ के पास बस पलटी, 11 तीर्थयात्री घायल
x
Uttarakhand उत्तराखंड: बद्रीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही एक बस बद्रीनाथ हाईवे पर अनिमठ के पास पलट गई। बस में 29 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 11 श्रद्धालु घायल हैं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में तीन श्रद्धालुओं को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ज्योर्तिमठ कोतवाली एसएचओ देवेंद्र रावत ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे पुलिस को अनिमठ के पास बस हादसे की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बस बद्रीनाथ से 29 श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही थी।
बस में घायल 11 श्रद्धालुओं को 108 सेवा वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योर्तिमठ में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल राजस्थान निवासी बैकुंठी देवी, श्रीमती देवी और मीना देवी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। इसकी पुष्टि की जा रही है।
Next Story