उत्तराखंड

Uttarakhand: बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Sarita
26 March 2025 6:07 AM IST
Uttarakhand: बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
x
Uttarakhand: उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम उत्तराखंड रोडवेज की बस से बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपती समेत एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान शिव कुमार (32), उनकी पत्नी राधा (28), उनके पिता दाता राम (60) और बेटे वेदांश (आठ) के रूप में हुई है।
बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया
दुर्घटना में दंपती की चार वर्षीय बेटी शिवी घायल हो गई। सभी लोग संसारपुर गांव में अपने करीबी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। गोला के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल गौतम ने हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बस को कब्जे में ले लिया गया है।
पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Next Story