उत्तराखंड

Uttarakhand: यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,मची चीख-पुकार

Sarita
1 Sept 2025 12:10 PM IST
Uttarakhand: यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,मची चीख-पुकार
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहाँ यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त बस में 25 यात्री सवार थे। मौके पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बस हादसा ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर हुआ है। जहाँ काली की ढाल के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित हो गई। हादसे के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे। वाहन उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। हादसे में बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, अनियंत्रित बस ने सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी है। जिसमें यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जेसीबी की मदद से वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं।
Next Story