उत्तराखंड

Uttarakhand : यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, मची अफरा-तफरी

Sarita
22 Oct 2025 12:51 PM IST
Uttarakhand   : यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,   मची अफरा-तफरी
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए, जबकि एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बरेली-हरिद्वार हाईवे पर हुआ, जहाँ बुधवार तड़के तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गई। बस में करीब 60 लोग सवार थे। हादसे में बरेली निवासी 18 वर्षीय दुर्गा की मौत हो गई, जबकि 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी तीर्थयात्री उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने आए थे। यह दुखद हादसा उस समय हुआ जब वे वहाँ से लौट रहे थे।
घटना की सूचना पर पुलिस पहुँची और स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। बस के अचानक पलटने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात बाधित हो गया।
Next Story