उत्तराखंड

Uttarakhand: गहरी खाई में गिरी बस, 5 श्रद्धालुओं की मौत, अन्य घायल

Sarita
25 Nov 2025 6:17 AM IST
Uttarakhand: गहरी खाई में गिरी बस, 5 श्रद्धालुओं की मौत, अन्य घायल
x
Uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेन्द्रनगर क्षेत्र में कुंजापुरी मंदिर के पास सोमवार को एक बस के खाई में गिरने से उसमें सवार पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चालक समेत 13 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं का दल सोमवार सुबह ऋषिकेश के दयानंद आश्रम से कुंजापुरी दर्शन के लिए पहुंचा था।
उन्होंने बताया कि दर्शन करके लौटने के बाद चालक ने जैसे ही बस को चालू करने के उपरांत आगे बढ़ाया, उसके ब्रेक फेल हो गए और वह खाई में गिर गई। हालांकि, टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंचीं और बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि बस के सड़क से 70 मीटर नीचे खाई में गिर जाने से पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और 13 घायलों को नरेन्द्रनगर के श्रीदेव सुमन जिला उप-चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है |
Next Story