उत्तराखंड

Uttarakhand: बस और ऑटो में टक्कर, चार ऑटो सवार घायल

Sarita
8 Jun 2025 7:17 AM IST
Uttarakhand: बस और ऑटो में टक्कर, चार ऑटो सवार घायल
x
Uttarakhand उत्तराखंड: शनिवार दोपहर बरेली रोड पर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए। बस भागने में सफल हो पाती, इससे पहले ही पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक दोपहर में रोडवेज बस संख्या यूके 07पीए 2830 लालकुआं से हल्द्वानी जा रही थी। करीब एक बजे बस ने बरेली रोड पर लटूरियाबाबा मंदिर के पास हल्द्वानी से लालकुआं जा रहे ऑटो संख्या यूके 04टीए 8812 को टक्कर मार दी। दोनों की टक्कर आमने-सामने और काफी तेज थी।
इससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि घटना के बाद बस चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर घायलों को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया। घायलों में ऑटो चालक दीपक पुत्र नंदन चौधरी निवासी तल्ली हल्द्वानी, लीलाधर सती व उनकी पत्नी धनसती निवासी आनंद विहार कॉलोनी तीनपानी और सात वर्षीय बच्ची तारुषि कांडपाल शामिल हैं।
मौके पर मौजूद लोग चालक के नशे में होने की बात कह रहे थे। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। मंडी चौकी प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story