उत्तराखंड

Uttarakhand : बीएसएफ जवान के पिता की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Sarita
26 July 2025 12:19 PM IST
Uttarakhand : बीएसएफ जवान के पिता की हत्या, इलाके में फैली सनसनी
x
Uttarakhand उत्तराखंड: रुड़की कोतवाली क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गाँव में बीती रात बीएसएफ जवान सुमित कुमार के पिता कुंवर पाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया गया कि ओमी नाम के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर चाकू से कई वार किए। जिससे बीएसएफ जवान के पिता की दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि बीएसएफ जवान सुमित कुमार के पिता कुंवर पाल गुरुवार शाम से लापता थे। जिसके बाद गुरुवार रात उनका शव मंदिर के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद बेटा सुमित कुमार भी घर पहुँच गया है। जिसने ओमी और उसके साथियों पर चाकू से अपने पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। कुंवर पाल की हत्या के बाद सभी आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए हैं। सूचना पर पहुँची पुलिस ने कुंवरपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Next Story