
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून जिले के डोईवाला स्थित एक स्क्रीनिंग प्लांट में एक किशोरी का शव मिला है। दरअसल, नाबालिग अपनी सहेलियों के साथ सुसवा नदी किनारे कूड़ा बीनने गई थी। इस दौरान स्क्रीनिंग प्लांट के कर्मचारियों ने लड़कियों को डराया-धमकाया। मौके पर कर्मचारियों ने किशोरी को प्लांट के कमरे में बंद कर दिया। जबकि उसकी अन्य सहेलियां भाग गईं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कुड़कावाला क्षेत्र में सुसवा नदी किनारे स्थित स्क्रीनिंग प्लांट की है। जहां शनिवार को एक कॉलोनी की चार से पांच किशोरी कूड़ा बीनने गई थीं। इस दौरान मौके पर तैनात कर्मचारियों ने लड़कियों को पकड़ लिया। कर्मचारियों के डराने पर कई लड़कियां वहां से भाग गईं। जबकि एक नाबालिग को उन्होंने पकड़ लिया। गुस्साए कर्मचारियों ने किशोरी को कमरे में बंद कर दिया। वहीं, इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे से किशोरी का शव बरामद किया।
इस मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर दिया। गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और स्क्रीनिंग प्लांट को सील करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बच्ची के साथ गलत काम होने का शक जताया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
TagsUttarakhandस्क्रीनिंग प्लांटनाबालिगशवUttarakhandscreening plantminorbody जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





