
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिडकुल के पास खेत में 15 वर्षीय बालक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आशंका जताई जा रही है कि बालक की गला घोंटकर हत्या की गई है। उसकी पहचान अंकित गंगवार (15) पुत्र देवदत्त गंगवार निवासी आजादनगर ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मृतक बालक घर से स्कूल जाने के लिए निकला था और दोपहर में उसका शव मिला। माना जा रहा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है।
सूचना मिलने पर एसपी क्राइम निहारिका तोमर, सीओ पंतनगर डीआर टम्टा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक के पिता देवदत्त ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अंकित को तैयार करके स्कूल भेजा था। वह भी फैक्ट्री में काम करने गए थे। दोपहर में किसी रिश्तेदार ने उन्हें अंकित का शव पड़ा होने की सूचना दी। बेटा ट्रांजिट कैंप में मछली बाजार के पास स्थित स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ता था। उन्हें नहीं पता कि उनका बेटा स्कूल की जगह सुनसान जगह पर कैसे पहुंच गया। इस बीच, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsUttarakhandछात्रशवहत्याआशंकाUttarakhandstudentdead bodymurderapprehensionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





