
x
Uttarakhand उत्तराखंड: पिकनिक मनाने निकले बाइक सवार दोस्तों का एक्सीडेंट हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना कालाढूंगी थाना क्षेत्र की है। कमोला निवासी प्रकाश चंद्र का बेटा तनुज कुमार (19 वर्ष) पेशे से मजदूर था और मजदूरी कर परिवार की आर्थिकी में योगदान देता था।
वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। बताया जाता है कि तनुज और उसके दो दोस्तों ने रविवार को घूमने का प्लान बनाया। तय हुआ कि सभी बाइक से बैलपड़ाव जाएंगे। पुलिस के मुताबिक बाइक पर निकले दोस्तों का बैलपोखरा के पास एक्सीडेंट हो गया। दोस्तों की बाइक दूसरे वाहन की चपेट में आ गई, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। हादसे में तनुज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य दोस्तों को ज्यादा चोटें नहीं आईं। पुलिस ने तनुज को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया गया।
TagsUttarakhandदोस्तोंएक्सीडेंटएकमौतUttarakhandfriendsaccidentonedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





