
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में आज यानी मंगलवार को भारी बारिश की बड़ी चेतावनी है। मौसम विभाग ने राज्य के इन सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी 16 सितंबर को देहरादून, चमोली, चंपावत, उधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जिलों में कहीं-कहीं गरज, बिजली और भारी बारिश हो सकती है।
वहीं, भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए आज नैनीताल, देहरादून और पिथौरागढ़ के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस दौरान पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, डीडीहाट और मुनस्यारी ब्लॉक में स्कूल बंद रहेंगे।
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 सेल्सियस दर्ज किया गया। आज यानि मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24° सेल्सियस रहने की संभावना है।
Next Story





