
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड की पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने रविवार को बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था। पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जिले में नशा मुक्त देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना थलीसैंण में मुकदमा अपराध संख्या 11/2025 धारा-2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत कर वांछित व फरार अभियुक्त पान सिंह उर्फ पन्नू (40) पुत्र प्रेम सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया है।
उसे न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त पान सिंह अपने साथियों के साथ मादक पदार्थों की तस्करी विशेषकर गांजा तस्करी में लगातार सक्रिय है। उसके खिलाफ धुमाकोट थलीसैंण थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जिसके चलते उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
TagsUttarakhandपुलिसकार्रवाईफरारतस्करगिरफ्तार UttarakhandPoliceActionabscondingsmugglerarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





