उत्तराखंड

Uttarakhand: बड़ा हादसा, ग्लेशियर फटने से 57 मजदूर दबे

Sarita
1 March 2025 6:30 AM IST
Uttarakhand: बड़ा हादसा, ग्लेशियर फटने से 57 मजदूर दबे
x
Uttarakhandउत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ा हादसा हुआ, जहां बद्रीनाथ धाम के पास ग्लेशियर फटने से 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए। राहत और बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है और अब तक 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बाकी मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे के वक्त सभी मजदूर बद्रीनाथ धाम में सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे। चमोली जिला प्रशासन, पुलिस और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मौके पर मौजूद है और राहत कार्य में जुटी हुई है।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तिथियों की घोषणा हो चुकी है, जिसके चलते बद्रीनाथ धाम से तीन किलोमीटर आगे माणा गांव के पास बर्फ हटाने और सड़क की मरम्मत का काम जोरों पर था। शुक्रवार सुबह एक निजी ठेकेदार के 57 मजदूर सड़क से बर्फ हटा रहे थे, तभी अचानक पहाड़ पर ग्लेशियर फट गया और सभी मजदूर बर्फ के नीचे दब गए। प्रशासन और बचाव दल तेजी से राहत अभियान चला रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा सके।
उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने की घटना के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बीआरओ कमांडर अंकुर महाजन ने बताया कि माणा गांव से करीब एक किलोमीटर पहले आर्मी कैंप के पास सड़क पर यह हादसा हुआ। अभी तक 10 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि बाकी मजदूरों की तलाश जारी है। बीआरओ कमांडर अंकुर महाजन के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे पहाड़ी से हिमस्खलन (ग्लेशियर फटने) की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक निजी ठेकेदार के 57 मजदूर फंस गए, जो सड़क निर्माण कार्य के लिए वहां कैंप में रह रहे थे। हादसे के वक्त वे बर्फ हटाने का काम कर रहे थे, तभी अचानक ग्लेशियर गिर गया और सभी
मजदूर
बर्फ में दब गए। बर्फबारी के बीच बचाव कार्य में चुनौतियां
बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित है। बीआरओ सड़कों को सुचारू करने के लिए बर्फ हटा रहा था। लेकिन अब बर्फबारी के कारण बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। कमांडर अंकुर महाजन ने बताया कि खराब मौसम और गहरी बर्फ के बावजूद बचाव दल पूरी तत्परता से मजदूरों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहा है।
Next Story