उत्तराखंड

Uttarakhand: घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, मौत

Sarita
2 Sept 2025 7:07 AM IST
Uttarakhand: घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, मौत
x
Uttarakhand उत्तराखंड: खेतों में घास लेने गई एक महिला पर भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया। ग्रामीण महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर ले आए, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।झाड़ियों में दो बच्चों के साथ घात लगाए बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। साथ गई महिला ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सोमवार सुबह टांगला गाँव की जगत सिंह की पत्नी बसंती देवी (50) घास लेने घटबघाड़ तोक गई थीं। वहाँ झाड़ियों में दो बच्चों के साथ घात लगाए बैठे भालू ने महिला पर हमला कर दिया। उनके साथ घास लेने गई एक अन्य महिला ने शोर मचाया तो भालू और बच्चे भाग गए।
महिला ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीण भगवती प्रसाद मैंदोली ने बताया कि लहूलुहान बसंती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। उधर, नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story