उत्तराखंड

Uttarakhand : सेना में सूबेदार के माता-पिता को कार ने कुचला, दर्दनाक मौत

Sarita
6 Sept 2025 1:20 PM IST
Uttarakhand : सेना में सूबेदार के माता-पिता को कार ने कुचला,  दर्दनाक मौत
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उधम सिंह नगर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने सेना में सूबेदार के माता-पिता को कुचल दिया। घटना में उनकी मां की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। बताया गया कि दोनों अखंड पाठ के भोग से घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना थाना रेहड़ के बादीगढ़ पुलिस चौकी के पास हुई। जहां एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपत्ति को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजनों ने उन्हें काशीपुर के मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि घायल पति का इलाज चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार, स्कूटी सवार व्यक्ति गुरुवार को अखंड पाठ के भोग में शामिल होने के लिए स्कूटी से काशीपुर मानपुर रोड स्थित अपनी बहन के घर आया था। उसकी पत्नी भी उसके साथ थी। इसके बाद घर लौटते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान कश्मीर कौर (60) पत्नी गुरचरण सिंह निवासी गाँव नाबाद, थाना रेहड़ बादीगढ़, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उनके तीन बच्चे हैं। उनका एक बेटा सर्वजीत सिंह सेना में सूबेदार के पद पर तैनात है। वह वर्तमान में असम में तैनात है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है।
Next Story