
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां एक दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में सेना के एक जवान की मौत की खबर है। जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और दोनों को खाई से बाहर निकाला।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चमोली के थराली में कोटदीप के पास हुआ। यहां दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन पर दो लोग सवार थे। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने दोनों को खाई से बाहर निकाला। साथ ही उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी घायल महिला (सैनिक की पत्नी) को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। बताया गया कि चालक सेना का जवान था। जो होली के दौरान दो महीने की छुट्टी पर घर आया था और उसे तीन दिन बाद अपनी ड्यूटी पर लौटना था।
इसी बीच शुक्रवार को जवान अपनी पत्नी के साथ मौसी के घर जा रहा था। उसी दौरान थराली के कोटदीप के पास उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में मृतक जवान की पहचान नैल कुलसारी निवासी दीपक जोशी (29) के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार दीपक जोशी की 10 माह पहले ही शादी हुई थी। दीपक गढ़वाल स्काउट में था और वर्तमान में जोशीमठ में तैनात था। वहीं सेना के जवान की मौत की खबर पर गांव में कोहराम मचा हुआ है।
TagsUttarakhandहादसाजवानमौतUttarakhandaccidentjawandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





