
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जून के महीने में ठंड का अहसास लोगों को राहत दे रहा है। वहीं आम लोगों को भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के मैदानी इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
बारिश के मौसम के बीच खासकर पहाड़ों की यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। देहरादून की बात करें तो राजधानी के आसपास के इलाकों में सुबह के समय तेज बारिश होने से जून के महीने में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। आपको बता दें कि बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.3 सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
TagsUttarakhandबारिशअलर्टrainalertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





