
x
Uttarakhand उत्तराखंड: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सरोट मंदिर के गेट के पास एक टेंपो ट्रैवलर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल होने पर तीन यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर-नोएडा से कार में सवार यात्री गंगोत्री-यमुनोत्री से केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम जा रहे थे।
सरोट मंदिर के पास अचानक एक टेंपो (एचआर55 एएन 9647) और एक कार (यूपी12 बीएन 3833) की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची छाम थाना पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम पहुंचाया। जिसमें से तीन यात्रियों को रेफर कर दिया गया है।
Next Story





