
x
Uttarakhand उत्तराखंड: चाचा के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा युवक कल दोस्तों के साथ घर से निकला था। वह दोस्तों के साथ गौला नदी में पहुंचा और वहां डूबकर उसकी मौत हो गई। हालांकि दोस्तों ने उसे नदी से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
भूपेश सिंह रावत (27 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय बाला सिंह निवासी बुंगा मुनस्यारी पिथौरागढ़ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह मुखानी थाना क्षेत्र के कठघरिया स्थित मंगला में अपने चाचा के घर रहता था। पुलिस के मुताबिक भूपेश मंगलवार को घर से निकला था। जाने से पहले उसने परिजनों से कहा था कि वह दोस्तों के साथ घूमने जा रहा है और जल्द ही लौट आएगा, लेकिन वह नहीं लौटा। देर शाम होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोस्तों से संपर्क करने पर घटना की जानकारी हुई तो परिजनों में हड़कंप मच गया। दोस्तों ने बताया कि वह अमृतपुर के अमिया में नदी में नहा रहा था। इस दौरान वह नदी में डूब गया।
उसके दोस्तों ने किसी तरह उसे नदी से बाहर निकाला और नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक भूपेश ने हाल ही में परीक्षा पास की थी। उसका सपना अफसर बनने का था। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए मुनस्यारी ले गए।
TagsUttarakhandयुवकनदीमौतUttarakhandyouthriverdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





