उत्तराखंड

Uttarakhand: बाइक पर जा रहे युवक के गले में लिपटा चाइनीज मांझा

Sarita
27 Nov 2025 8:58 AM IST
Uttarakhand: बाइक पर जा रहे युवक के गले में लिपटा चाइनीज मांझा
x
Uttarakhand: जिले में प्रतिबंध के बावजूद चीनी मांझे की बिक्री और इसका जानलेवा खेल एक बार फिर शुरू हो गया है। बुधवार को सप्तऋषि क्षेत्र में फ्लाईओवर पार करते समय युवक करण शर्मा के गले पर तेज धारदार चीनी मांझा लिपट गया जिससे उसके गले पर गहरा घाव हो गया और वह लहूलुहान हो गया। युवक को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।डॉक्टरों के मुताबिक करण की गर्दन में काफी गहरा घाव था। यदि मांझा कुछ मिलीमीटर और भीतर चला जाता तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी। इस घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को चीनी मांझे की बिक्री, संग्रहण और उपयोग पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। बीते वर्ष चीनी मांझा की वजह से दो लोगों की मौत हो गई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
चीनी मांझे के नाम पर जानलेवा हथियार बेच रहे कुछ लोगधर्मनगरी में चीनी मांझा बेचने वाले व्यापारी एक बार फिर आम लोगों की जान लेने पर उतारू हैं। बुधवार को भी जिले में चीनी मांझे की चपेट में आने से एक युवक का गला कट गया। यह इस सीजन का पहला मामला है। मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सख्त निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि चीनी मांझा बेचने वाले लोग न केवल हादसों को बढ़ा रहे हैं बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से वे जानलेवा हथियार बेच रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों के साथ डामकोठी में हुई बैठक के दौरान चीनी मांझे की बिक्री, संग्रहण और उपयोग पर व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चीनी मांझे से बीते वर्ष हुई दो लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के अंग कटने की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
Next Story