उत्तराखंड

Uttarakhand: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

Sarita
15 Nov 2025 10:54 AM IST
Uttarakhand: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल
x
Uttarakhand उत्तराखंड: किच्छा में शनिवार तड़के एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में एक नेपाली महिला की मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह साढ़े चार बजे हुआ। एक महिला समेत चार लोग कार में सवार होकर दिल्ली से नेपाल जा रहे थे। किच्छा के पास सितारगंज रोड पर गलत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें नेपाल निवासी 40 वर्षीय जयंती देवी की मौत हो गई। तीन घायलों का इलाज चल रहा है।
Next Story