
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण सड़क हादसे में पीएसी जवान की मौत हुई है। दरअसल, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पीएसी जवान को टक्कर मारी थी। बताया गया कि जवान छुट्टी पर घर आए हुए थे। 23 नवंबर को ड्यूटी पर वापिस लौटना था। लेकिन, इससे पहले ही सड़क हादसे में जवान की जान चली गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लक्सर-बालावाली मार्ग पर हुई। जहां मुंडाखेड़ा खुर्द गांव के पास बाइक सवार पीएसी जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान वाहन की भीषण टक्कर में जवान गंभीर रूप से घायल हुआ। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अगले दिन यानी 16 नवंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया कि पीएसी जवान 13 नवंबर से 23 नवंबर तक घर छुट्टी पर आए हुए थे।
इसके बाद संबंधित घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज की गई। मामले में महिपाल निवासी ग्राम भोवावाली थाना खानपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई अशोक कुमार पीएसी की 31 वाहिनी में तैनात थे। इन दिनों छुट्टी पर घर आए हुए थे। 15 नवंबर को बाइक से रायसी से लक्सर स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी चालक की पहचान की जा रही है।
TagsUttarakhandहादसेजवानमौतaccidentsoldierdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





