उत्तराखंड

Uttarakhand :जोरदार धमाके की आवाज से दहला, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग

Sarita
18 Oct 2025 9:04 AM IST
Uttarakhand :जोरदार धमाके की आवाज से दहला, खौफनाक मंजर देख कांप उठे लोग
x
Uttarakhand : उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ​ के समीप कुबेर भंडार ग्लेशियर से शुक्रवार सुबह हिमस्खलन हुआ। जो कंचनगंगा नदी के ऊपरी इलाके तक पहुंच गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि यह हिमस्खलन बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से कई सौ मीटर ऊपर ही खत्म हो गया और इससे किसी भी तरह के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि यह इस इलाके में होने वाली एक सामान्य प्राकृतिक घटना है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि कुबेर भंडार ग्लेशियर से एक हिस्सा जोर की आवाज के साथ नीचे आया। उन्होंने बताया कि तेज आवाज और ग्लेशियर के बहने के दृश्य से वहां मौजूद श्रद्धालु भी रोमांचित हो उठे। माणा गांव के पूर्व प्रधान पितांबर सिंह मोल्फा ने कहा कि ऊपरी हिमालय क्षेत्र में बर्फीली चोटियों से हिमस्खलन एक सामान्य बात है। मोल्फा ने बताया कि कंचनगंगा क्षेत्र में ग्लेशियर के पिघल कर टूटने की घटनाएं होती रहती हैं और तीर्थयात्री भी इनके साक्षी बनते हैं।
Next Story