उत्तराखंड

Uttarakhand: लोडर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा-साले की दर्दनाक मौत

Sarita
1 Nov 2025 6:43 AM IST
Uttarakhand: लोडर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा-साले की दर्दनाक मौत
x
Uttarakhand उत्तराखंड: रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में तेलपुरा पुल के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। चालक फरार हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार शाम सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के टांडा मानसिंह गांव निवासी सचिन पुत्र वेदपाल अपने जीजा हरिद्वार के आन्नेकी गांव निवासी काका के साथ बाइक से आन्नेकी गांव जा रहे थे। जैसे ही वे तेलपुरा के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक लोडर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुग्गावाला थाना प्रभारी भगवान मेहर ने शवों को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी भगवान मेहर ने बताया कि मृतक रिश्ते में साले-बहनोई थे। गाड़ी नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
Next Story