उत्तराखंड

Uttarakhand: इस इलाके में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Sarita
4 April 2025 11:56 AM IST
Uttarakhand: इस इलाके में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुड़की में रामपुर के पास गुरुवार को कूड़े के ढेर में आग लग गई। इस दौरान लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात रामपुर के पास कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। आबादी वाला इलाका होने के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों की मानें तो कूड़े के ढेर के पास कई घर, एक होटल और झोपड़ियां बनी हुई हैं। इस दौरान आग को तेजी से फैलता देख लोग सड़क पर निकल आए। साथ ही सभी लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसे देख लोग बुरी तरह डर गए।
वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इस प्रकार एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
Next Story