उत्तराखंड

Uttarakhand: बारिश में पैदल जा रही युवती को कार ने कुचला

Sarita
30 Jun 2025 1:35 PM IST
Uttarakhand:  बारिश में पैदल जा रही युवती को कार ने कुचला
x
Uttarakhand उत्तराखंड: देश के कई हिस्सों से आए दिन किसी न किसी हादसे की खबर आती रहती है। अब उत्तराखंड के रुड़की से हादसे की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क पर चल रही एक युवती को कार ने दर्दनाक तरीके से कुचल दिया। कार की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरे हादसे का दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रुड़की में यह हादसा शहर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां कार की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि बारिश के दौरान युवती छाता लेकर सड़क पर चल रही थी। इसी बीच एक कार ने उसे टक्कर मार दी।
पहले तो लगा कि कार उसके सामने रुक जाएगी लेकिन अचानक कार ने रफ्तार पकड़ ली और उसे कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक हादसे की शिकार युवती अपने ऑफिस जा रही थी। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
Next Story