
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के टिहरी में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जहां हाईवे के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है। जबकि 13 लोग घायल हुए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री हाईवे के पास हुआ।
जहां यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 13 लोगों के घायल होने की खबर है।सूत्रों से पता चला है कि बस घनसाली के घुत्थु से देहरादून जा रही थी। वहीं, नागणी और अमसेरा के बीच यह हादसा हुआ। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।
Next Story





