
x
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के चमोली में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की मौत की सूचना मिली है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नारायणबगड़ के मींग गधेरा पर मोटर मार्ग के पास हुआ है। जहां एक बोलेरो गाड़ी UK TA 2296 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान वाहन में तीन लोग सवार थे। घटना में तीन लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने गंभीर घायलों को खाई से बाहर निकाला।
आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का इलाज किया जा रहा है।हादसे में मृतक की पहचान प्रकाश सिंह पुत्र बलबीर सिंह उम्र 35 निवासी गड़कोट तहसील नारायणबगड़ रूप में हुई है। जबकि दर्शन सिंह पुत्र पुष्कर सिंह उम्र 33 और विक्रम सिंह पुत्र पुष्कर सिंह उम्र 28 निवासी ग्वाड़ लगा गड़कोट तहसील नारायणबगड़ घायल हुए है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
TagsUttarakhandखाईबोलेरोअफरा-तफरी UttarakhandditchBolerochaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





