
x
Uttarakhand उत्तराखंड: खेत में गेहूं बीनने गई बुजुर्ग महिला को आवारा कुत्तों ने मार डाला। महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक कुत्तों के हमले में दो अन्य महिलाएं भी घायल हुईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उत्तराखंड के रुड़की में गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना शनिवार को पाडली गुर्जर गांव की है। कुछ महिलाएं खेत में गेहूं बीनने गई थीं। अचानक कुत्तों के झुंड ने महिलाओं पर हमला कर दिया। अन्य महिलाएं किसी तरह बचकर निकल गईं, जबकि कुत्तों ने 70 वर्षीय महिला पर बुरी तरह हमला कर दिया।
शरीर पर कई जगह चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुत्तों के हमले में दो अन्य महिलाएं भी घायल हुईं। मौके पर मौजूद चौकीदार ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। कुत्तों के भाग जाने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत ने बताया कि मृत महिला की जेब से 50 रुपये मिले हैं। महिला कहां से आई थी, इसका पता नहीं चल सका है। महिला के शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
TagsUttarakhandमहिलाकुत्तोंहमलामौतUttarakhandwomandogsattackdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





