उत्तराखंड

Uttarakhand : बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत, 25 घायल

Sarita
11 March 2025 12:59 PM IST
Uttarakhand : बस के अनियंत्रित होकर खाई में  गिरने से 4 लोगों की मौत, 25 घायल
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां, रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई है. वहीं, बस में सवार 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. बताया जा रहा है कि रोडवेज बस अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही थी. इसी दौरान यह सड़क हादसे का शिकार हो गई|
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बल के साथ मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. जहां, कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी. प्रशासन ने घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. मामले की जांच की जा रही है|
Next Story