उत्तराखंड

Uttarakhand: 17 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Sarita
26 Aug 2025 11:12 AM IST
Uttarakhand: 17 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
x
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून से एक 17 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। नाबालिग की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से कहीं चली गई है। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। उसने बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बताया गया कि उसने अपनी बेटी को किसी बात पर डांटा था। जिसके बाद वह घर से चली गई। किशोरी की मां ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
किशोरी की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग मां की डांट से नाराज होकर घर से चली गई थी। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। पुलिस ने महिला को आश्वासन दिया है कि किशोरी को जल्द ही बरामद कर उनके हवाले कर दिया जाएगा।
Next Story