उत्तराखंड
Udham Singh Nagar: गुरुद्वारा पंचायत में फायर झोंकने वाले आरोपी अरेस्ट, अवैध पिस्टल बरामद
Tara Tandi
15 Dec 2024 4:52 PM IST

x
Udham Singh नगर: गुरुद्वारे की शांत फिजाओं में 9 दिसंबर को अचानक गोलियों की आवाज़ गूंजने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. पंचायत के बीच गोली चलाकर दबंगई दिखाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
गुरुद्वारा पंचायत में फायर झोंकने वाले आरोपी अरेस्ट
बता दें काशीपुर में 9 दिसंबर को गुरुद्वारे में हुई एक पंचायत, जो विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई थी, अचानक जंग का मैदान बन गई. गुस्से और दबंगई के बीच फायरिंग की आवाज़ ने पंचायत को हिला दिया. फायरिंग का आरोप अनूप सिंह भुल्लर पर लगा था. जिसने जान से मारने की नीयत से महेंद्र सिंह और गुरदीप सिंह उर्फ गोल्डी पर गोली चलाई. वारदात को अंजाम देने ले बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
अवैध पिस्टल बरामद
मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आखिरकार आरोपी को काशीपुर के टीला-कुंडा रोड से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने 32 बोर की अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. मामले कोण लेकर सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जसपुर कोतवाली में केस दर्ज था. यह पूरी घटना दबंगई का नतीजा थी, जहां पंचायत के दौरान ही भुल्लर फार्म के लोगों ने विवाद को हिंसक बना दिया.
TagsUdham Singh Nagar गुरुद्वारा पंचायतफायर झोंकनेआरोपी अरेस्टअवैध पिस्टल बरामदUdham Singh Nagar Gurudwara Panchayatfiringaccused arrestedillegal pistol recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





