उत्तराखंड

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर मलबा आने से यातायात बाधित, गाड़ियों की लंबी कतारें लगी

Sarita
20 Jun 2022 11:38 AM IST
Traffic disrupted due to debris on Rishikesh-Badrinath highway, long queues of vehicles
x

फाइल फोटो 

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से चारधाम यात्रा रूट सहित नेशनल हाईवे पर तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से चारधाम यात्रा रूट सहित नेशनल हाईवे पर तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़ में बाधित हो गया है। हाईवे पर यातायात प्रभावित होने से गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं हैं।

मलबा आने से ट्रैफिक जाम हुआ। प्रशासन हाईवे से मलबा हटाकर यातायात सुचारू करने में जुटा हुआ है। उत्तराखंड चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि जिलों में बारिश से लोगों की मुसीबतें बढ गईं हैं। दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया है।
Next Story