उत्तराखंड

आज सुबह बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर यातायात ठप, यमुनोत्री धाम जाने व आने वाले रास्ते में फंसे कई तीर्थयात्री

Sarita
2 July 2022 10:00 AM IST
Traffic came to a standstill on Yamunotri Highway due to rain this morning, many pilgrims stranded on the way to and from Yamunotri Dham
x

फाइल फोटो 

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग चट्टान दरकने के कारण किसाला के पास अवरुद्ध हो गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग चट्टान दरकने के कारण किसाला के पास अवरुद्ध हो गया है। बारिश के कारण हाईवे पर आज सुबह करीब 7 बजे यातायात ठप हो गया। जिस कारण यमुनोत्री धाम जाने व आने वाले तीर्थयात्री सड़क के दोनों ओर फंस गए हैं। एनएच बड़कोट की मशीनरी मौके पर हाईवे को खोलने में जुट गई है। क्षेत्र में रात से रुक रुक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हाईवे को खोलने का काम जारी है।

Next Story