उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्‍या हुई

HARRY
12 May 2023 2:54 PM GMT
पिथौरागढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्‍या हुई
x
जांच में जुटी पुलिस

पिथौरागढ़, उत्‍तराखंड की सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में शुक्रवार तड़के एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही परिवार के तीन लोगों की हत्‍या कर दी है। मामले के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक तहसील गंगोलीहाट के बुर्शम गांव में एक युवक ने अपनी ताई, चचेरी बहन और चचेरे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपित फरार है। राजस्व पुलिस गांव में पहुंची है और जांच में जुट गई। घटना शुक्रवार तड़के पांच बजे की बताई जा रही है।

गर्दन सहित शरीर के अन्य अंगों पर किया वार

बुर्शम ग्राम पंचायत के चंतोला तोक निवासी संतोष राम पुत्र मोहन राम ने धारदार हथियार से अपने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई हेमंती देवी 70 वर्ष पत्नी शेर राम, चचेरे भाई की पत्‍नी रमा देवी 26 वर्ष पत्नी जोगा राम और चचेरी बहन माया देवी पत्नी 24 वर्ष दीपक कुमार की हत्‍या कर दी।

वहीं शेर राम का पुत्र जोगा राम कहीं बाहर गया था जिसके चलते उसकी जान बच गई।

आरोपित सुंदर राम ने धारदार हथियार से गर्दन सहित शरीर के अन्य अंगों पर वार कर हत्या कर दी। इस दौरान हत्यारे की दूसरी ताई गोशाला में चली गई और उसके साथ एक पोता और पोती भी गोशाला में चले गए, जिससे उनकी जान बच गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद संतोष राम फरार हो गया है और साथ में उसकी पत्नी भी फरार है।

शेर राम और मोहन राम दो भाईयों का परिवार अलग-बगल में ही रहता है। शेर राम हत्यारोपी संतोष राम का ताऊ है। शेर राम की दो शादियां है। जिसमें बड़ी पत्नी से कोई औलाद नहीं है। दूसरी पत्नी हेमंती देवी से एक पुत्र और एक पुत्री है। दोनों की शादी हो चुकी है।

पुत्री की शादी लगभग आठ माह पूर्व हुई थी। इस समय विवाहिता पुत्री माया देवी अपने मायके आयी थी। शुक्रवार सुबह संतोष राम ने धारदार हथियार से अपनी ताई हेमंती देवी, ताऊ के बेटे की पत्नी रमा देवी और ताऊ की विवाहिता पुत्री माया देवी की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या कर दी।

Next Story