उत्तराखंड

Uttarakhand में होगी आज जबरदस्त बारिश, मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Tara Tandi
21 July 2025 5:39 PM IST
Uttarakhand में होगी आज जबरदस्त बारिश, मौसम विभाग ने छह जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
x
Uttarakhand उत्तराखंड : अधिकांश हिस्सों में आज सुबह से ही भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून समेत छह जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, चम्पावत ओर ऊधमसिंह नगर जिले में कुछ स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में यातायात करने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
22 जुलाई को प्रदेश के दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने देहरादून और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही पहाड़ों पर आवाजाही करने वाले लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
Next Story