छत्तीसगढ़

ऑनलाइन अपराधों से बचाव के लिए बालिकाएं हुईं सजग, पहला जागरूकता सत्र सम्पन्न

Nil dhankar
21 July 2025 4:35 PM IST
ऑनलाइन अपराधों से बचाव के लिए बालिकाएं हुईं सजग, पहला जागरूकता सत्र सम्पन्न
x

एमसीबी। भारत सरकार की योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में “ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता“ विषय पर पहला सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट के आदेशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आर. के. खाती के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन सिंह के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन महिला सशक्तिकरण (हब) मिशन शक्ति के अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक तारा कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया। यह सत्र वर्तमान समय में बालिकाओं के प्रति बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा चोरी, बैंकिंग, जालसाजी, मैलवेयर, रैनसमवेयर, सॉफ्टवेयर चोरी, डी-डॉस हमलों एवं साइबर जासूसी जैसे खतरों के प्रति जागरूकता को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था।

पुलिस विभाग से उषा राजवाड़े ने बालिकाओं को इंटरनेट से जुड़े खतरों से सचेत रहने, सोशल मीडिया उपयोग में सावधानी बरतने और साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनके बचाव के उपाय बताए। जिला मिशन समन्वयक कुशवाहा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका समृद्धि योजना, पूरक पोषण आहार, किशोरी बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी आर. के. खाती ने बालिकाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, आत्मरक्षा और डिजिटल साक्षरता के महत्व को रेखांकित करते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति की जेंडर विशेषज्ञ शैलजा गुप्ता एवं वित्तीय साक्षरता समन्वयक अनीता कुमारी साह ने नोनी सुरक्षा योजना, सक्षम योजना, सखी निवास, शक्ति सदन, नारी अदालत, महतारी वंदन योजना, मातृ वंदन योजना, नवा बिहान जैसी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। विद्यालय के प्राचार्य सतेंद्र सिंह के सहयोग से सत्र का सफल आयोजन किया गया। बालिकाओं ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मुद्दों पर सवाल-जवाब कर अपनी जागरूकता को बढ़ाया। इस कार्यक्रम का समापन बालिकाओं के सुरक्षित, सशक्त एवं उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।

Next Story
null