
x
उत्तराखण्ड न्यूज
उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लाक के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय वल्मरा में अचानक 22 छात्र के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि छात्रों का अचानक बुखार, खांसी और जुकाम से ग्रसित होना है। जिनमे सबसे अधिक सातवीं कक्षा के 14 बच्चे संक्रमित निकले है। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने एहतियातन के तौर पर तीन दिनों के लिए स्कूल बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं, हालत बिगड़ने पर एक छात्र को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
बता दें, राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय वल्मरा में 44 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिनमे से स्कूल के 22 छात्र अचानक बीमार पड़ गए। जिनमे सबसे अधिक सातवीं कक्षा के 14 बच्चे संक्रमित निकले। इस दौरान एक छात्र की तबीयत अधिक बिगड़ने पर स्वजन बच्चे को लेकर भिकियासैंण स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां से रेफर करने पर स्वजन उसे लेकर दिल्ली निकल गए। एक साथ काफी संख्या में बच्चों के संक्रमित निकलने से चिंताएं बढ़ गई हैं। फ़िलहाल स्वास्थ्य विभाग बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में जुटा हुआ है। वहीं सीएमओ डा. आरसी पंत ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो शिविर लगाकर बच्चों की जांच की जाएगी।
Tagsउत्तराखण्डउत्तराखण्ड न्यूजबीमार पड़े 22 छात्रआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे
Next Story





