उत्तराखंड

दूल्हे को देखते ही दुल्हन को आया गुस्सा, शादी से कर दिया इंकार

Gulabi Jagat
21 Aug 2022 9:27 AM GMT
दूल्हे को देखते ही दुल्हन को आया गुस्सा, शादी से कर दिया इंकार
x
नगर में शनिवार को आयोजित विवाह समारोह के दौरान उस समय रंग में भंग पड़ गया, जब दुल्हन ने दूल्हे को देख शादी से इनकार कर दिया। अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। लड़की पक्ष के अनुसार शादी से पहले कोई और लड़का दिखाया गया था। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के संजयनगर स्थित एक युवती की बारात शनिवार को आंबेडकर नगर स्थित बारातघर में बरेली से पहुंची।
दुल्हन पक्ष ने बारातियों की खूब खातिरदारी की। इसके बाद मुस्लिम रीति रिवाज से शादी की रस्म शुरू हुई। इस दौरान जब मंडप में दूल्हा पहुंचा तो दुल्हन की बहन ने दिखाया गया लड़का न होने का आरोप लगाते हुए शादी की रस्म को रुकवा दिया। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
इस बीच जब दुल्हन को बुलाया गया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि दिखाया गया लड़का दूसरा था। इस लड़के की उम्र उनकी बेटी से काफी अधिक है और उसके पैर में भी कुछ तकलीफ है। लड़के वालों का कहना था कि दुल्हन पक्ष के लोग उनके घर पर कई बार आकर लड़के को देख गए थे, आज शादी से मना कर रहे हैं।
Next Story