उत्तराखंड

भयानक हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, तीन की मौत

Gulabi Jagat
17 Jan 2023 8:15 PM IST
भयानक हादसा: खाई में गिरी अल्टो कार, तीन की मौत
x
भयानक हादसा
उत्तराखण्ड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। सुबह, दोपहर, शाम हो या रात, हर वक्त कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिल ही जाती है। ताज़ा मामला टिहरी जिले के नरेंद्रनगर से है। जहां आज मंगलवार सुबह करीब 11.30 बजे आगराखाल-कुसरेला सड़क मार्ग पर सलडोगी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक अल्टो कार खाई में जा गिरी जिसमे तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग आगराखाल से कखील गांव जा रहे थे। तभी सलडोगी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वहीं इस बात की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने कार में सवार तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। तीनों मृतक टिहरी जिले के रहने वाले थे।
मृतकों का विवरण
1- दीवान सिंह पुत्र सुन्दर सिंह(52) निवासी ग्राम फकोट।
2- सतीश सिंह पुत्र जगत सिंह(37) निवासी ग्राम कसमोली।
3- कुँवर सिंह पुत्र शेर सिंह( 57) निवासी ग्राम आगराखाल।
Next Story