उत्तराखंड
Tehri: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
Tara Tandi
31 March 2025 8:02 PM IST

x
Tehri टिहरी: भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची.
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
हादसा सोमवार का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कार डोबरा चांटी मार्ग पर बगबाटा के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयावह था कि वाहन में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है तीनों मृतक शिक्षक थे जो ऋषिकेश से टिहरी जा रहे थे.
मृतकों का विवरण
विजय प्रकाश जगूड़ी (36) पुत्र सुरेंद्र दत्त जगूड़ी निवासी ऋषिकेश
सोनू कुमार (36) पुत्र हरी राम निवासी हरिद्वार उम्र वर्ष
महिला (अज्ञात)
TagsTehri अनियंत्रित होकर खाईगिरी कारतीन लोगों मौतTehri car went out of control and fell into a ditchthree people diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





