छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने राज्यपाल प्रवास कार्यक्रम के तैयारियों का किया अवलोकन
Shantanu Roy
31 March 2025 7:11 PM IST

x
छग
Balod. बालोद। राज्यपाल रमेन डेका मंगलवार 01 अपै्रल एवं बुधवार 02 अपै्रल को बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जिले में राज्यपाल के प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज कलेक्टोरेट परिसर में निर्धारित स्थानों का भ्रमण कर राज्यपाल रमेन डेका के प्रवास कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लिया। इसके अंतर्गत उन्होंने राज्यपाल का संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के अलावा परेड एवं सलामी स्थल तथा राज्यपाल द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौध रोपण हेतु निर्धारित स्थल का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस एवं राज्यपाल कार्यालय के सुरक्षा अधिकारियों के साथ राज्यपाल के आगमन एवं प्रस्थान के निर्धारित रूट एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को जिले में राज्यपाल के प्रवास कार्यक्रम को सफल एवं बेहतर बनाने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, एसडीए सुरेश साहू सहित राज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





